फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: 14 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला, पुलिस ने किया केस दर्ज, मां ने लगाये दरगाह खादिमों पर आरोप

Mon, 29 Jan 2024 05:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: अजमेर में 14 साल की नाबालिग के किडनैप का मामला दरगाह थाने में सामने आया। जहां, पीड़िता की मां ने दरगाह के 3 खादिमों पर मुंबई के युवक से बेटी से जबरदस्ती शादी करवाने के प्रयास का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
14 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में एक नाबालिग के अपहरण मामले को लेकर महिला ने दरगाह थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद दरगाह थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। दरगाह थाना के एएसआई राजाराम ने बताया कि पश्चिम बंगाल की महिला की ओर से थाने पर शिकायत दी। महिला ने शिकायत में बताया कि 4 महीने से वह अपने पति के साथ अजमेर में रह रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों अजमेर में रहकर नौकरी कर रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि करीब 3 महीने से 3 खादिमों ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं, अब उसे छोड़ नहीं रहे हैं। पीड़ित मां ने बताया कि उसकी बेटी की शादी भी तीनों मुंबई के किसी लड़के से करवाना चाहते हैं और उस लड़के के साथ उसकी बेटी को घूमने के लिए भी भेजा था।

पुलिस ने जांच की शुरू
वहीं पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार मुंबई के लड़के को नहीं जानता है, जबकि तीनों खादिम उस लड़के को जानते हैं। वह अपने पति के साथ खादिमों के पास दो से तीन बार गई थी, लेकिन खादिमों और उनके घर की महिलाओं ने उसे धमकियां और मारपीट कर वहां से भेज दिया। उन्होंने उसे झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी भी दी। दरगाह थाना पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें