फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: अति सुरक्षित जेल में कैदी ने काटा बवाल, सिर पटककर खुद को किया लहूलुहान; क्या हुआ था?

Tue, 07 Apr 2026 03:43 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: अजमेर की अति सुरक्षित जेल में कैदी इमरान उर्फ मोगली ने सिर पटककर खुद को घायल कर लिया। अस्पताल में भी हंगामा हुआ। कैदी ने प्रताड़ना के आरोप लगाए, जबकि पुलिस ने स्वयं चोट पहुंचाने की बात कही, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
अजमेर अति सुरक्षित जेल में कैदी का बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर अति सुरक्षित (हाई सिक्योरिटी) जेल में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कट्टर कैदी और कुख्यात गैंगस्टर इमरान उर्फ ‘मोगली’ ने अचानक बैरक के गेट और दीवार से अपना सिर पटक लिया। इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। जेल परिसर में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया और स्टाफ तुरंत हरकत में आ गया।

विज्ञापन

 
घायल कैदी को अस्पताल ले जाया गया, वहां भी किया हंगामा
घटना की सूचना मिलते ही जेल स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायल कैदी को संभालते हुए तुरंत जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय (जेएलएन) पहुंचाया गया। अस्पताल में भी कैदी ने हंगामा किया, जिसके बीच ही उसका इलाज किया गया। डॉक्टरों ने उसके सिर में टांके लगाए हैं और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उपचार के बाद उसे दोबारा अति सुरक्षित जेल में भेज दिया गया।
 
प्रशासन और पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल
घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें- Churu News: ट्रक की भीषण टक्कर ने छीनी तीन जिंदगियां, चालक मौके से फरार; एक की हालत गंभीर
 
कैदी ने लगाए प्रताड़ना और मारपीट के आरोप
अस्पताल पहुंचने के बाद भी गैंगस्टर मोगली ने हंगामा करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना है कि जेल के अंदर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा है। उसने जेलर और अन्य स्टाफ पर मारपीट के आरोप भी लगाए और दावा किया कि इन्हीं परिस्थितियों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

 
पुलिस का पक्ष और जांच जारी
दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कैदी ने खुद ही अपना सिर पटककर खुद को घायल किया। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है और कैदी द्वारा लगाए गए आरोपों की भी सत्यता की जांच की जाएगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें