फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: पुष्कर में पटाखों से भरी दुकान में लगी आग, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 15 Feb 2025 09:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आग लगते ही पटाखों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
पुष्कर में पटाखों से भरी दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुष्कर के पंचकुंड रोड स्थित लिटिल इटली रेस्टोरेंट के पास पटाखों से भरी एक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे गए थे, जो आगामी शादी समारोह के लिए मंगवाए गए थे।
विज्ञापन


तेज धमाकों से दहशत, बिजली गुल
आग लगते ही पटाखों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग पर पाया काबू
स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार, 18 और 20 तारीख को हर्षित पाराशर की शादी होनी है, जिसके लिए ये पटाखे मंगवाए गए थे। हालांकि, जिस दुकान में इन्हें रखा गया था, वह कोई गोदाम नहीं थी, लेकिन वहां बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जांच जारी
आग लगने और धमाकों की घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें