फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर में पति ने पत्नी और सास को चाकू से गोदा, पिता की हैवानियत देख सहमी बेटी कमरे में हो गई बंद

Fri, 18 Nov 2022 11:07 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

बताया जा रहा था कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। वह अपनी बेटी को साथ ले जाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अजमेर में पत्नी और सास को चाकू से गोदा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में ससुराल आए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास को चाकू से बेरहमी से गोद दिया। वहीं आरोपी की हैवानियत देखकर उसकी 13 साल की बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। आरोपी खून से सना चाकू लेकर करीब आधे घंटे तक खड़ा रहा। घायल मां-बेटी को जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मलूसर रोड शांतिनगर तालाब के पास निवासी ईश्वरदास के यहां गुरुवार अपराह्न साढ़े 3 बजे दामाद दिनेश दोड़िया चाकू लेकर घुस गया। उसने बेटी एकता को ले जाने से रोकने वाले को मारने की धमकी दी। जैसे ही पत्नी कमरे से बाहर आई, उसने चाकू से कमर और पेट के पास ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेटी को बचाने के लिए 71 वर्षीय चम्पा देवी दौड़ी। आरोपी ने वृद्धा पर भी हमला कर दिया और चाकू घोंपते हुए उसने बेरहमी से गला रेत दिया।

विज्ञापन


मां और नानी को लहूलुहान देख बेटी एकता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में पड़ोसी जुट गए, लेकिन आरोपी चाकू लहराता रहा। सूचना पर क्लॉक टावर थाने के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को खून से सने चाकू के साथ दबोच लिया, जबकि जख्मी मां-बेटी को एम्बुलेंस से जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। भीड़ में घिरा देखकर आरोपी ने खुद को पुलिस से बचाने की गुहार लगाई।


बेटी के सामने किया हमला

एकता ने बताया कि कि वह कमरे में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसके पिता दिनेश चिल्लाते हुए मकान में दाखिल हुए। उसने कमरे के बाहर देखा तो दिनेश ने रंजना के चाकू मार दिया। बचाव में गई नानी चम्पा देवी के पर भी चाकू से वार किया। उसने घबरा कर कमरा बंद कर लिया। एकता ने बताया कि इससे पहले भी पिता उसे उठाकर ले गए थे। कई बार मां और नाना-नानी को धमका चुके हैं।

विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि दिनेश और रंजना की शादी 14 साल पहले हुई थी। इसके तीन साल बाद ही रंजना पारिवारिक कलह के चलते बेटी एकता को लेकर पीहर आ गई थी। उसने पति दिनेश के खिलाफ महिला थाने में वाद दायर कर दिया, जो पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें