फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केकड़ी: एसएसआर-2027 के तहत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 2.55 लाख मतदाता दर्ज, 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां

Thu, 12 Nov 2026 07:51 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारूप गुरुवार को प्रकाशित कर दिया गया। सूची में कुल 2 लाख 55 हजार 271 मतदाता दर्ज हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप की प्रति देते एसडीएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर-2027) के तहत गुरुवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र केकड़ी (105) की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया। इस संबंध में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध करवाई गईं।

विज्ञापन


एसडीएम सुरेश कुमार बलाई ने गुरुवार को एक बैठक आयोजित कर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की जानकारी दी और मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने पात्र युवाओं से मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी। मतदाता अपने नाम एवं विवरण की जांच कर निर्धारित अवधि में आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे। बैठक में भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन व उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह तथा कांग्रेस के प्रतिनिधि भावेश जैन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: अजमेर: तारागढ़ दुर्ग की 36 बीघा जमीन का विवाद खत्म, राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव, संरक्षण और विकास का रास्ता साफ
विज्ञापन


प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,55,271 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1,31,039 पुरुष व 1,24,231 महिलाएं तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। क्षेत्र का लिंगानुपात 948 दर्ज किया गया है। आयु वर्ग के अनुसार 18 से 19 वर्ष के 2,720 मतदाता, 20 से 29 वर्ष के 57,942 मतदाता, 30 से 39 वर्ष के 60,880 मतदाता, 40 से 49 वर्ष के 46,442 मतदाता, 50 से 59 वर्ष के 34,835 मतदाता, 60 से 69 वर्ष के 30,901 मतदाता, 70 से 79 वर्ष के 15,370 मतदाता तथा 80 से अधिक वर्ष के 6,181 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन


11 दिसंबर तक दर्ज करवा सकेंगे दावे-आपत्तियां
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने अथवा किसी प्रकार का संशोधन करवाने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें