फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की मेस के खाने में निकली मरी छिपकली, छात्रों ने किया हंगामा

Fri, 17 Mar 2023 06:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय यानी सीआरयू की मेस के खाने में मरी छिपकली निकली है। इसे लेकर छात्रों ने मेस में हंगामा किया। वीडियो भी वायरल हुआ है।  
 
विज्ञापन
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की मेस में खाने में निकली छिपकली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले में किशनगढ़ के जयपुर रोड़ हाइवे बांदरसिंदरी स्थित राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय फिर सुर्खियों में है। विद्यार्थियों की मेस के खाने में मरी हुई छिपकली निकली है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑप राजस्थान के विद्यार्थियों में खाने में मरी छिपकली निकलने के बाद हड़कम्प मच गया। उन्होंने इसे लेकर हंगामा भी किया। विरोध भी जताया। इससे पहले भी यूनिवर्सिटी की मेस के खाने में कीड़े निकल चुके हैं।

विज्ञापन


घटना पर सीयूआर के छात्रों ने विरोध जताया। कुछ छात्र तो मेस के बाहर उल्टियां करते नजर आए। विद्यार्थियों ने इसके बाद खाने का बहिष्कार कर दिया। सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मेस में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर विद्यार्थियों में रोष है। सीयूआर के विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर खाने में मिली मरी छिपकली का वीडियो वायरल कर दिया है। सीयूआर प्रशासन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।  जानकारी के अनुसार मामला उस समय सामने आया जब विद्यार्थी खाना खा रहे थे। एक विद्यार्थी की प्लेट में मरी हुई छिपकली निकल आई। खाने में मरी छिपकली निकलने की घटना कैम्पस में आग की तरह फैल गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें