फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर वायरल वीडियो केस: छेड़छाड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 08:57 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में युवती से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना 27 दिसंबर 2025 की है। बाद में आरोपियों ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए वीडियो अपलोड किया था। 
विज्ञापन
जयपुर में युवती से छेड़छाड़ वाले चारों आरोपी पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 10 अप्रैल को सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था। महिलाओं के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए थे। अब पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
यह वीडियो बाइक सवार युवकों द्वारा स्कूटी चला रही एक युवती से सरेआम छेड़छाड़ का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की थी। बाद में इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कौन हैं आरोपी
मुख्य आरोपियों में मनराज मीणा और सुदामा मीणा शामिल हैं, जिन्होंने बाइक पर युवती से छेड़छाड़ की थी। वहीं दूसरी बाइक पर वीडियो बनाने वाले महेश बंजारा और लोकेश बंजारा को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


वीडियो और वायरल होने की टाइमलाइन
पुलिस जांच में सामने आया कि यह घटना 27 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है, जिसे आरोपियों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

कैसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने वीडियो में दिख रहे वाहनों के नंबर और आरोपियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल के आधार पर उनकी पहचान की। लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस टीम ने टोंक के जंगलों में दबिश देकर मुख्य आरोपी सुदामा, मनराज और उनके साथी लोकेश व महेश को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के समय वे नशे में थे और सड़क पर स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने युवती से छेड़छाड़ की, जिसका वीडियो उनके साथियों ने बना लिया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया ताकि लोकप्रियता मिल सके।
पुलिस के अनुसार आरोपी मनराज मीणा पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। डीसीपी राजर्षि राज ने कहा कि महिला सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन


यह भी पढें-  वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें? कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- जयपुर में कानून व्यवस्था फेल


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें