फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2024: मोदी सरकार के बजट पर कांग्रेस नेता प्रताप यादव बोले- नीतीश-नायडू को समर्पित बजट…गरीब को निराशा

Tue, 23 Jul 2024 02:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज लोकसभा में प्रस्तुत पर बजट पर विपक्षी नेताओं के प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता प्रताप यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अरबपतियों को खुश करने वाला बजट बताया है।
 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य एवं पूर्व पार्षद, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट अपने सरकार बचाने के लिए नीतीश कुमार वह चंद्रबाबू नायडू को समर्पित बजट प्रतीत होता है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा की आयुष्मान योजना को 25 लाख तक बढ़ाने का सपना दिखाया जा रहा था जो पूरा नहीं हुआ। इसी प्रकार बजट में कहा गया है कि 100 करोड़ रुपये तक बैंक से कर्ज लेने पर कोई गारंटी नहीं ली जाएगी, लेकिन हालात यह है कि 10 लाख रुपए तक का लोन लेने पर भी बैंक में अपने संपत्ति गिरवी रखनी पड़ती है।

गरीब आदमी को तो 2 लाख से ज्यादा किसी भी योजना में ऋण प्राप्त करना युद्ध जीतने के समान होता है। किसानों को एमएसपी पर फसल खरीदने के बारे में मौन साध रखा है। कुल मिलाकर बजट को लेकर उत्साहित भारत की जनता को निराशा ही हाथ लगी है।

इसी प्रकार पूर्व पार्षद तारा देवी यादव, कांग्रेस सचिव सुरेश कुमार लड्डड, प्रदेश महिला कांग्रेस के सचिव मीनाक्षी यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सौरभ यादव, राजेश पायलट ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष धर्मा राम गुर्जर, भूपेंद्र सिंह रॉकी, मनीष यादव, बालकिशन, योगेश जाटोलिया, नितिन साहू, बदरुद्दीन कुरैशी, मोहम्मद सलीम व सदरूद्दीन कुरैशी आदि ने बजट को निराशाजनक बताया व कहा कि बजट में अग्निवीर वह उनके परिवार के हित में कोई घोषणा नहीं की गई। आयकर सीमा बढ़ाने का वह जनता को जीएसटी से राहत देने का भी कोई घोषणा नहीं की गई। इससे महंगाई बढ़ेगी व गरीब का जीना दुभर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें