फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News:लाइब्रेरियन ग्रेड सैंकेड परीक्षा की मॉडल आंसर की जारी,तीन मार्च तक जता सकते हैं आपत्ति

Fri, 28 Feb 2025 02:39 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,अजमेर

सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-द्वितीय (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के प्रश्न पत्र-प्रथम (जीके) एवं प्रश्न पत्र- द्वितीय (लाइब्रेरी साइंस) की मॉडल उत्तर कुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी हैं। इन पर 3 मार्च 2025 तक आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवाई जा सकती है। 
विज्ञापन
पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-द्वितीय प्रतियोगी परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-द्वितीय (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के प्रश्न पत्र-प्रथम (जीके) एवं प्रश्न पत्र- द्वितीय (लाइब्रेरी साइंस) की मॉडल उत्तर कुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 1 मार्च से 3 मार्च 2025 को रात्रि 12ः00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। उक्त परीक्षा का मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें । वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क व प्रक्रिया 
आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क रु 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क रू 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज कराया जा सकेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 1 से 3 मार्च 2025 को रात्रि 12ः00 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें