फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Board Exams: 12 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, कंट्रोल रूम बनाया, 4 हेल्पलाइन नंबर जारी

Thu, 05 Feb 2026 04:00 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आरबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। 12 फरवरी से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं के सुचारु संचालन और त्वरित शिकायत निस्तारण के लिए बोर्ड ने कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन
12 फरवरी से आरबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।
विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक आयोजित होंगी, जो कुल 17 दिन चलेंगी, वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक होंगी, जो 28 दिनों तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में प्रदेशभर से कुल 19 लाख 86 हजार 422 विद्यार्थी शामिल होंगे।

आंकड़ों के अनुसार कक्षा 10वीं में 10 लाख 68 हजार 610 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। कक्षा 12वीं में 9 लाख 572 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4 हजार 123 तथा प्रवेशिका परीक्षा में 7 हजार 817 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 6,193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी निगरानी में परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि 12 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी उद्देश्य से बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो परीक्षा अवधि के दौरान लगातार कार्य करेगा।

ये भी पढ़ें: Jalore News: सस्पेंड व्याख्याता ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, वायरल सुसाइड नोट में पुलिस पर गंभीर आरोप

उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा केंद्रों, जिला शिक्षा अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं संबंधित कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। इसके लिए चार अलग-अलग लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर जानकारी या शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

छात्र एवं संबंधित अधिकारी कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0145-2632866, 0145-2632867, 0145-2632868 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल के माध्यम से भी अपनी समस्या भेजी जा सकती है। बोर्ड की ईमेल आईडी ddexamfirst@gmail.com जारी की गई है।
विज्ञापन


बोर्ड प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने, प्रवेश पत्र साथ रखने तथा परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उड़नदस्तों और निगरानी तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें