फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भाजपा पर बरसे धर्मेंद्र राठौड़, कहा- संवैधानिक पदों की पैरवी क्यों कर रही BJP; जानें मामला

Sun, 14 Sep 2025 08:14 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि विधानसभा में कैमरे लगाने का उद्देश्य साफ है- विधायकों की जासूसी करना। भाजपा इस पर विरोध करने की बजाय प्रदर्शन कर रही है, जो यह दर्शाता है कि मोदी सरकार और डबल इंजन की सरकार बार-बार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है।
विज्ञापन
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने भाजपा के प्रदर्शन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने गांधी भवन चौराहे पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ हुए भाजपा के विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन को निंदनीय बताया। राठौड़ ने कहा कि विपक्षी सवालों और मुद्दों से भाजपा नेता और कार्यकर्ता बौखलाए हुए हैं, तभी कभी राज्यपाल के बचाव में तो कभी चुनाव आयोग की पैरवी में खड़े दिखाई देते हैं।

विज्ञापन

 
विधानसभा में कैमरे लगाने पर उठाए सवाल
धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि विधानसभा में कैमरे लगाने का उद्देश्य साफ है- विधायकों की जासूसी करना। भाजपा इस पर विरोध करने की बजाय प्रदर्शन कर रही है, जो यह दर्शाता है कि मोदी सरकार और डबल इंजन की सरकार बार-बार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी संवैधानिक पद पर रहते हुए भी लगातार भाजपा नेता की तरह काम कर रहे हैं और इस पद की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं।
 
राहत सामग्री वितरण पर भी उठी आपत्ति
राठौड़ ने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों की मदद के नाम पर हंस पैराडाइज में चेक और नकद राशि का वितरण विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की मौजूदगी में किया गया, जहां भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देवनानी भाजपा पार्टी के नहीं बल्कि संवैधानिक पद पर हैं, तो फिर पार्टी उनके बचाव और पैरवी में क्यों उतर रही है। यह प्रदर्शन ऐसा प्रतीत होता है जैसे भाजपा ने अपने ही नेता के लिए प्रदर्शन किया हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ajmer News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा की विवादित टिप्पणी पर भड़की भाजपा, पुतला फूंककर किया विरोध
 
चेक और नकद वितरण की सूची सार्वजनिक करने की मांग
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि राहत सामग्री वितरण की पूरी सूची सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि स्पष्ट हो सके कि किसे कितनी राशि दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वितरण में भेदभाव हुआ है। राठौड़ ने याद दिलाया कि एक दिन पहले प्रभावित महिलाओं ने भी विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विरोध जताते हुए चेक और नकद राशि बांटने की प्रक्रिया तथा सर्वे पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

 
कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेताओं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल हैं, ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा में कैमरे लगाने का विरोध किया है। उन्होंने मांग की है कि स्पष्ट किया जाए कि कैमरे किस मद से लगाए गए और स्पीकर के पास कंट्रोल रूम क्यों स्थापित किया गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: जयपुर में दर्दनाक हादसा, रिंग रोड से बेकाबू कार गिरी; दो परिवारों के सात लोगों की मौत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें