फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 45वां स्थापना दिवस, 15 हजार घरों पर फहराया पार्टी का झंडा

Sun, 06 Apr 2025 10:18 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: स्थापना दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति समाज के 21 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, वक्फ संशोधन बिल के पारित होने की खुशी में अल्पसंख्यक समुदाय के 51 लोगों ने अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शफीक खान के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
भाजपा स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना 45वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय को भव्य रूप से सजाया गया, वहीं कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराकर और रंगोली सजाकर इसे त्यौहार की तरह मनाया।

विज्ञापन


भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि अजमेर शहर जिला के सभी 13 मंडलों और 600 बूथों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान करीब 15,000 घरों पर पार्टी के झंडे लगाए गए और मां भारती की भव्य महाआरती की गई।

पढ़ें:  'वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को GST से मुक्त किया जाए'...सांसद डांगी ने उठाई मांग    
विज्ञापन


कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को हुई थी, लेकिन इसका वैचारिक आधार भारतीय जनसंघ से जुड़ा है।
विज्ञापन


देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भडाना ने कहा कि पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक मूल में अपनाया है। भाजपा ‘अंत्योदय’, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास और सुरक्षा पर विशेष बल देती है। साथ ही ‘पंचनिष्ठा’ के सिद्धांतों—राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र, सर्वधर्म समभाव, गांधीवादी समाजवाद और मूल्य आधारित राजनीति को आत्मसात किया है। दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि भाजपा ने वास्तव में नारी सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। चाहे वह संगठन हो या सत्ता, महिलाओं को आरक्षण देने का कार्य भाजपा के माध्यम से ही संभव हो पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें