फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, फाइनेंस कंपनी में करता था काम

Tue, 17 Sep 2024 09:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Kekri News: अजमेर-कोटा राजमार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह केकड़ी जिले के सरवाड़ थाना इलाके में अजगरी चौराहे के समीप हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर-कोटा राजमार्ग पर अजगरी चौराहा के निकट मंगलवार अल सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ, इसका पता नहीं चल सका। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना सरवाड़ पुलिस को दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस सूचना पर सरवाड़ पुलिस थाने के एएसआई बदरुद्दीन मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे और शव को सरवाड़ अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। मृतक युवक की पहचान टोडारायसिंह थाना इलाके के सेतिवास गांव निवासी आशाराम गुर्जर (30) पुत्र अंबालाल गुर्जर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजन सरवाड़ अस्पताल पहुंचे। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। आशाराम गुर्जर केकड़ी में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें