फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: भारत-पाक तनाव के बीच अलर्ट पर जेएलएन अस्पताल, पूरी की तैयारी

Sat, 10 May 2025 02:35 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अजमेर

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) हॉस्पिटल को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। अस्पताल प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
जेएलएन अस्पताल आपदा प्रबंधन के लिए पूरी तरह तैयार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) हॉस्पिटल को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। अस्पताल प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


अजमेर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर अस्पताल को आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार किया गया है। दवाइयों का अच्छा भंडारण किया गया है और डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें भी तैनात हैं।

आपदा के समय खून की कमी न हो, इसके लिए अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस कैंप में मेडिकल कॉलेज के छात्र, छात्राएं और रेजिडेंट डॉक्टरों ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दिलराज मीणा ने बताया कि सभी डॉक्टरों ने रक्तदान किया है और अगर किसी आपात समय में खून की ज़रूरत पड़ी, तो तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  जिले में ड्रोन संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध, सुरक्षा कारणों से शादी समारोहों में भी रोक; बाजार बंद, अलर्ट जारी

अजमेर के जेएलएन अस्पताल में न सिर्फ दवाइयों और खून की व्यवस्था की गई है, बल्कि आपदा से निपटने की तैयारी भी मॉक ड्रिल के जरिए परखी गई। एक नकली एयर स्ट्राइक की सूचना मानकर अस्पताल में आग लगने की स्थिति बनाई गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस, डॉक्टर और अन्य विभागों की टीमों ने मिलकर आग बुझाने और मरीजों को सुरक्षित करने का अभ्यास किया। सभी विभागों ने मिलकर बेहतर तालमेल दिखाया।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया ने बताया कि अस्पताल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो अस्पताल में अतिरिक्त बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. सामरिया ने कहा कि भारत-पाक तनाव के बीच जेएलएन अस्पताल ने जिस तरह से मानवता और आपदा प्रबंधन की मिसाल पेश की है, वह सराहनीय है। इस दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे, उपाधीक्षक डॉ. अमित यादव, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दिलराज मीणा समेत कई डॉक्टर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें