फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News : वसुंधरा राजे की ओर ख्वाजा के दर पर पहुंची चादर, राजनाथ सिंह की तरफ से कल पेश होगी

Sat, 04 Jan 2025 10:57 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स के मौके पर आज प्रधानमंत्री की ओर से केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू द्वारा चादर पेश करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने चादर पेश की।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से दरगाह में चादर पेश की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्वाजा गरीब नवाज के 811वें सालाना उर्स के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से चादर पेश की गई। यह चादर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मजीद मलिक कमांडो द्वारा दरगाह में पेश की गई। चादर खादिम सैयद अफसान चिश्ती की वकालत में मजार शरीफ पर रखी गई और प्रदेश में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआ की गई।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह की ओर से 5 जनवरी को पेश होगी चादर

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से भी ख्वाजा साहब के उर्स के मौके पर चादर पेश की जाएगी। दरगाह कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुनव्वर खान कल 5 जनवरी को जयपुर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे अजमेर पहुंचेंगे। मजार शरीफ पर चादर पेश करने के बाद बुलंद दरवाजे से रक्षा मंत्री का संदेश पढ़ा जाएगा।

गौरतलब है कि ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के इस खास मौके पर देशभर से जायरीन अजमेर दरगाह पहुंच रहे हैं। उर्स में आयोजित रस्मों और चादर पेश करने की परंपरा ने श्रद्धालुओं के बीच विशेष महत्व बना रखा है। दरगाह में हर धर्म और समुदाय के लोग एक साथ आकर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें