फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अजमेर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर अवैध बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा, अब तक 55 हुए दस्तयाब

Sat, 20 Sep 2025 09:59 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan News: पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शेख सलीम से पूछताछ जारी है और उसे लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध घुसपैठियों की पहचान और निष्कासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अवैध बांग्लादेशी नागरिक शेख सलीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले की पुलिस ने शनिवार को अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने तलाशी अभियान के दौरान एक और बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा। इसके साथ ही अब तक जिले से कुल 55 अवैध घुसपैठियों को दस्तयाब किया जा चुका है। यह अभियान पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

 
एसपी वंदिता राणा के निर्देशन में कार्रवाई
अजमेर एसपी वंदिता राणा के नेतृत्व और एएसपी शहर एवं मुख्यालय हिमांशु जागीड़ के मार्गदर्शन में विशेष टीम बनाई गई। दरगाह सर्किल अधिकारी लक्ष्मण राम की अगुवाई में सीआईडी जोन अजमेर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के कई इलाकों में शनिवार को छापामारी की।
 
कई इलाकों में तलाशी अभियान
पुलिस टीम ने दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अन्दकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ी, सिलावट मोहल्ला, बड़े पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली, चश्मा-ए-नूर, त्रिपोलिया गेट, सोलह खंभा और झालरा जैसे इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 8 से 10 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जांच में एक व्यक्ति बांग्लादेशी नागरिक निकला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: ओड़िशा के पूर्व DGP मोहंती बरी, जर्मन महिला से दुष्कर्म के दोषी बेटे को फरार करवाने का मामला
 
ऐसे हुआ खुलासा
पकड़े गए शख्स की पहचान शेख सलीम (60) पुत्र शेख इब्राहीम, निवासी अमीन बाजार, मीरपुर-1, थाना शाह अली, जिला मीरपुर, ढाका (बांग्लादेश) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने खुद को बांग्लादेशी नागरिक मानते हुए बताया कि वह दर्शना बॉर्डर से चोरी-छिपे भारत आया था। शुरुआत में उसने कोलकाता में करीब दो माह मजदूरी की और बाद में अजमेर दरगाह आकर फूल उठाने व सफाई का काम करने लगा। पुलिस टीम ने उसे सोलह खंभा क्षेत्र से पकड़ा।
विज्ञापन

 
आगे की कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध घुसपैठियों की पहचान और निष्कासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कुलगुरु के बयान पर बवाल जारी, सर्व समाज ने मांगी बर्खास्तगी; करणी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें