फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: युवा कांग्रेस ने फूंका सीपी जोशी का पुतला; राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग पर अड़े

Fri, 19 Jul 2024 04:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदर्शन के जरिए सीपी जोशी से मीडिया में सामने आकर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की गई है। अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो यूथ कांग्रेस प्रदेश भर में आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
पुतला फूंकते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर शुक्रवार को अजमेर में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में बजरंगगढ़ चौराहे पर सीपी जोशी का पुतला जलाकर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीपी जोशी राहुल गांधी से माफी मांगें। अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो यूथ कांग्रेस प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। इसके साथ ही अगर सीपी जोशी कभी अजमेर आएंगे तो उनको काले झंडे दिखाकर विरोध युवा कांग्रेस अपना विरोध जताएगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी। जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी खुद शिवजी के भक्त हैं। वह मंदिरों में जाते रहते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का बयान पूरी तरह गलत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ गलत बातों को फैलाने का काम करती है। उनका नेता ही अगर गंदा हो तो नीचे के कार्यकर्ता भी गंदे होंगे। उन्होंने कहा कि सीपी जोशी के इस बयान पर यूथ कांग्रेस ने आज अजमेर में पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के जरिए सीपी जोशी से मीडिया में सामने आकर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की गई है। अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो यूथ कांग्रेस प्रदेश भर में आंदोलन करेगी।

ये दिया था बयान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने दौसा में राहुल गांधी का नाम लिए बिना बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि वो गौ-मांस खाकर संसद में भगवान महादेव का चित्र लेकर आते हैं। हिंदू समाज इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। कोई हिंदू को आतंकी और हिंसक कह देगा तो हम चुप नहीं बैठे रहेंगे। राम मंदिर का विरोध करने पर चुप नहीं बैठे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें