फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, अस्पताल की दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग

Sun, 16 Mar 2025 07:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

बेटे की मौत की खबर सुनकर मां खुद को संभाल नहीं पाई और कूद गई। गंभीर रूप से घायल महिला को आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
मृतक योगेश का फाइल फोटो और उसकी मां रेखा लुहार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के जेएलएन अस्पताल में रविवार दोपहर एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। अस्पताल की दूसरी मंजिल से एक महिला ने छलांग लाग दी। बताया गया कि अस्पताल में ही उसका बेटे का इलाज चल रहा था। रविवार को जैसे ही उसकी मौत की खबर महिला को पता चली वो खुद को संभाल नहीं पाई और ऊपर से कूद गई। महिला को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीकर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी व्यवसायी पर हमला, लाइव वीडियो आया सामने; पुलिस जांच में जुटी

हेड कॉन्स्टेबल अनिल के अनुसार लुहार बस्ती सराधना निवासी 40 वर्षीय रेखा लुहार, पत्नी राकेश, अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूद गई थी। वहां मौजूद लोगों और अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत ही उसे भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि रेखा के 18 वर्षीय बेटे योगेश ने 13 मार्च को जहर खा लिया था। उसकी हालत गंभीर थी, इसलिए उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को इलाज के दौरान योगेश की मौत हो गई। यह खबर सुनकर उसकी मां रेखा गहरे सदमे में चली गई और खुद को संभाल नहीं पाई। बदहवास हालत में उन्होंने अस्पताल की छत से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सरूपगंज में भीषण सड़क हादसा, कार सवार युवक की मौत, तीन लोग हुए गंभीर घायल

घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। परिजन और अस्पताल स्टाफ मौके पर इकट्ठा हो गए। गंभीर रूप से घायल रेखा को तुरंत चिकित्सा सुविधा दी गई। उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके इलाज में जुटी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें