फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: बिजयनगर कांड पर संत धीरज राम स्नेही बोले- राजस्थान में लागू हो योगी मॉडल, अपराधियों को मिले त्वरित सजा

Sat, 01 Mar 2025 04:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर बंद के आह्वान पर पहुंचे पुष्कर के संत धीरज राम स्नेही ने बिजयनगर ब्लैकमेलिंग कांड को लेकर कहा कि राजस्थान में योगी मॉडल लागू होना चाहिए। उन्होंने अपराधियों के घर गिराने, उनकी पृष्ठभूमि की जांच करने और उनके वित्तीय स्रोतों को खंगालने की मांग की।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सकल हिंदू समाज के आह्वान पर बिजयनगर ब्लैकमेलिंग कांड के विरोध में अजमेर बंद का समर्थन करने पहुंचे पुष्कर के संत धीरज राम स्नेही ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि राजस्थान में योगी मॉडल लागू होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि अपराधियों के घर गिराए जाएं, उनकी पृष्ठभूमि की जांच हो और यह भी देखा जाए कि रोजाना 200 रुपये कमाने वाला व्यक्ति हजारों रुपये का खर्च कैसे कर रहा था।

विज्ञापन



संत धीरज राम स्नेही ने आशंका जताई कि अगर जांच सही दिशा में हुई तो इस अपराध के पीछे विदेशी ताकतों और अजमेर के कुछ प्रभावशाली लोगों की भूमिका उजागर हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि संभव है कि और भी बालिकाएं इन अपराधियों द्वारा प्रताड़ित हुई हों।

उन्होंने राजस्थान में सनातन पर सुनियोजित हमले का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को इस मामले को पूरी गंभीरता से लेना होगा। अपराधियों को त्वरित सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा अपराध करने की हिम्मत न करे।
विज्ञापन


संत ने 32 साल पहले हुए अजमेर ब्लैकमेल कांड की ओर इशारा करते हुए कहा कि इतने वर्षों के बाद भी न्याय अधूरा ही रहा, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। उन्होंने मांग की कि इस बार त्वरित और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और समाज में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश जाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें