फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: लूट के मामले में पुलिस ने सरे बाजार निकाला आरोपियों का जुलूस, पड़ोसी ही निकला मास्टर माइंड

Fri, 28 Nov 2025 11:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

लूट के एक मामले में पकड़े गए पांच आरोपियों की कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस ने इन सभी का शहर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला। भारी पुलिस जाप्ते के बीच निकाले गए इस जुलूस में पुलिस की सख्ती साफ नजर आई।
 
विज्ञापन
पुलिस ने फौजी के घर लूट करने वाले पांच आरोपियोंं का जुलूस निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के किशनगढ़ में फौजी के घर हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का गांधीनगर थाना पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस ने इन सभी का शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकालकर अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का सख्त संदेश दिया।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में फौजी के सामने रहने वाला पड़ोसी महेंद्र इस वारदात का मास्टर माइंड बताया गया है, जिसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर फौजी की पत्नी को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों का जुलूस बजरंग कॉलोनी से शुरू हुआ, जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। भारी पुलिस जाप्ते के बीच निकाले गए इस जुलूस में पुलिस की सख्ती साफ नजर आई।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: भाजपा प्रदेश प्रभारी का बड़ा बयान, बोले- SIR से घबराई कांग्रेस, मतदाता सूची का शुद्ध होना जरूरी
विज्ञापन


गांधीनगर थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा। पूरी कार्रवाई सीओ सिटी आईपीएस अजय सिंह राठौड़ के सुपरविजन में हुई, जिसमें साइबर सेल के देवेंद्र सिंह और आशीष गहलोत की विशेष भूमिका रही। शहरभर के लोगों ने पुलिस की इस कठोर और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
विज्ञापन

पुलिस ने इस जुलूस के जरिए साफतौर पर संदेश दिया कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अपराध को बख्शा नहीं जाएगा और कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें