फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: लुटेरी दुल्हन को महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके लाई पुलिस, नकदी और सोने के जेवर लेकर हुई थी फरार

Mon, 20 May 2024 10:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

शादी के नाम पर लाखों रुपये और सोने के जेवर लेकर भागने वाली लुटेरी दुल्हन और उसके सहयोगी को अजमेर पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। सितंबर 2022 में शादी करने के बाद लुटेरी दुल्हन रुपये और नकदी लेकर फरार हो गई थी। आरोपी महिला पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर पुलिस ने शादी के नाम पर लाखों रुपये व सोने के जेवर चुराने वाली लुटेरी दुल्हन व उसके सहयोगी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामला शहर के आजाद नगर, कोटड़ा का है। अजमेर की क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस दोनों को महाराष्ट्र के अकोला से अजमेर लेकर आई है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि पहले उसकी मां से रेखा नाम महिला ने संपर्क किया फिर रीना कांबले नाम की महिला से उसकी शादी करवाने का प्रस्ताव रखा। बाद में रीना और सुनील शरद कांबले से मिलवाते हुए बताया कि सुनील रिश्ते में रीना का चाचा और मौसा है। इसके बाद सभी ने एक राय होकर दो-तीन दिन अजमेर होटल में रुके और उसकी मां से रहने और खाने-पीने का खर्च लेते रहे। आपस में बात बनने के बाद 12 सितंबर 2022 को दोनों की शादी हो गई। शादी के कुछ दिन बाद लुटेरी दुल्हन अपना रंग बदलते हुए नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई।

मामला दर्ज होने के बाद एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने आरोपियों को पकड़ने के लिए क्रिश्चियनगंज थाने के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर वांछित अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम महाराष्ट्र के आकोला के लिए रवाना हुई और वहां से रीना राहुल कांबले, शिवाजी नगर, उस्मानाबाद व सुनील शरद कांबले निवासी शाहजहां रोड, उस्मानाबाद को गिरफ्तार किया कर लिया, फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। आरोपी महिला पूर्व से ही शादीशुदा है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें