फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: हादसों के बाद जागा रसद विभाग, बाजारों और ढाबों से जब्त किए 18 घरेलू गैस सिलेंडर

Tue, 28 May 2024 10:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

रसद विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग तथा एकमुश्त बिना विस्फोटक लाइसेन्स के 100 किग्रा से अधिक एलपीजी गैस का भंडारण होने पर धरपकड़ अभियान चलाया।
विज्ञापन
कार्रवाई करती रसद विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं के बाद आखिरकार जिला रसद विभाग की नींद उड़ गई। विभाग ने अवैध गैस सिलेंडरों पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से 18 सिलेंडर जब्त किए हैं। 

विज्ञापन


जिला रसद अधिकारी ज्योति ककवानी ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित के निर्देशानुसार मंगलवार को रसद विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा रामगंज, चूड़ी बाजार, नया बाजार क्षेत्रा में संचालित विभिन्न रेस्टोरेंट, ढाबा, स्टॉल आदि में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग तथा एकमुश्त बिना विस्फोटक लाइसेन्स के 100 किग्रा से अधिक एलपीजी गैस का भंडारण होने पर धरपकड़ अभियान चलाया गया। 

इसके अन्तर्गत राजश्री स्वीट एंड नमकीन रामगंज से 8 व्यावसायिक सिलेंडर मय 105 किग्रा गैस, रमेश साउथ इण्डियन नाश्ता सेन्टर पुरानी मंडी अजमेर से एक घरेलू गैस सिलेंडर, दिल्ली के मशहूर छोले कुल्चे सेन्टर पुरानी मंडी से एक घरेलू सिलेंडर, अजमेर फास्ट फूड पुरानी मंडी से एक घरेलू सिलेंडर, दिलीप चाय कॉफी सेन्टर नया बाजार से घरेलू गैस सिलेंडर तथा गंगाराम अमरचन्द हलवाई नया बाजार से 6 व्यावसायिक सिलेण्डर मय 109 किग्रा गैस के जब्त किए गए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नहीं करने तथा बिना विस्फोटक अनुज्ञप्ति के व्यावसायिक सिलेंडरों का 100 किग्रा एलपीजी से अधिक भण्डारित नहीं करने के लिए पाबन्द किया गया। संयुक्त जांच दल में प्रवर्तन निरीक्षण जगदीश प्रसाद शर्मा, खान मोहम्मद खां तथा योगेश कुमार मिश्रा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें