फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: स्कूल में दबंगई, मिलने से कतरा रहे प्रिंसिपल, FIR के बाद भी अभिभावकों को मिल रही धमकी, जानें मामला

Fri, 21 Nov 2025 04:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

परिजनों के अनुसार घटनाओं के तीन वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें आरोपी छात्र उसे पीटते और माफी मांगने को मजबूर करते दिख रहे हैं। 16 अक्टूबर और 17 नवंबर को हुई दोनों घटनाओं की FIR अलग-अलग थानों में दर्ज करवाई गई है। पीड़ित को सोशल मीडिया के जरिए लगातार धमकियां भी मिल रही हैं।
विज्ञापन
स्कूल में छात्र के साथ मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के प्रतिष्ठित मयूर स्कूल में पढ़ने वाले एक बिजनेसमैन के 17 वर्षीय बेटे के साथ कथित रूप से उसके ही क्लासमेट्स द्वारा दो बार मारपीट और अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के परिजनों का दावा है कि इन घटनाओं के तीन वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें आरोपी छात्र उसे पीटते और उठक-बैठक करवाकर माफी मांगने को मजबूर करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि बेटे को सोशल मीडिया के जरिए लगातार धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित छात्र के चाचा ने बताया कि दो अलग-अलग थानों में FIR दर्ज करवाने के बावजूद आरोपी छात्रों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि भतीजे के साथ पहली बार मारपीट 16 अक्तूबर को की गई थी, जिसकी FIR अलवर गेट थाने में दर्ज हुई। यह घटना राजा सर्किल के पास रेलवे पार्क की बताई गई है, जहां आरोपियों ने छात्र को पीटते हुए अश्लील वीडियो भी बनाए थे। दूसरी घटना 17 नवंबर की रात को हुई, जिसकी FIR सिविल लाइंस थाने में दर्ज करवाई गई।

ये भी पढ़ें- दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर पलटने के बाद लगी आग, चालक की जलकर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कबीर की थड़ी इलाके में चार छात्रों ने बेसबॉल बैट से पीड़ित पर हमला किया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि वीडियो बनाना और धमकियां देना उनके बच्चे पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश थी। चाचा ने यह भी आरोप लगाया कि FIR दर्ज होने के बाद वे चार बार स्कूल प्रिंसिपल से मिलने पहुंचे, मगर मुलाकात का समय तक नहीं दिया गया। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने समय रहते आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की होती, तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं, क्योंकि स्कूल में भारी फीस देने के बावजूद सुरक्षित माहौल नहीं मिल पाया।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें