फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: सेंट मैरी चर्च में लगी भीषण आग, छत और फर्नीचर जलकर हुआ खाक, 24 घंटों में आग लगने की दूसरी बड़ी घटना

Sat, 13 Apr 2024 04:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

शहर के पाल बिछला में बरसों पुराने सेंट मैरी चर्च में आज दोपहर अचानक आग लग गई। आग से चर्च की छत और फर्नीचर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। बीते 24 घंटों में शहर में आग लगने की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
सेंट मैरी चर्च में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बिमला मार्केट की तीन मंजिला इमारत में लगी आग अभी पूरी तरह बुझी भी नहीं थी कि आज पाल बिछला के बरसों पुराने सेंट मैरी चर्च में अचानक से आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन तब तक चर्च की छत और फर्नीचर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन


बिमला मार्केट में लगी आग 29 घंटे की मशक्कत के बाद बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड ने राहत की सांस ली ही थी कि शहर के बरसों पुराने सेंट मैरी चर्च में आग लग गई। जिसे बुझाने में भी फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी और लगातार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए चर्च में आती रहीं।

मामले की जानकारी देते हुए बिपिन बेंसिल ने बताया कि शहर के सबसे पुराने चर्च में से एक पाल बिछला स्थित सेंट मैरी चर्च में आग की सूचना मिली, जब वे मौके पर पहुंचे तो चर्च के अंदर से आग की लपटें उठ रही थीं। चर्च में वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा था। आग की सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन लकड़ी का फर्नीचर और लकड़ी की छत होने के कारण आग ने चर्च को अपनी चपेट में ले लिया और चर्च में रखा फर्नीचर और छत पूरी तरह जलकर राख हो गए। 
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के अधिकारी गौरव तंवर ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर पाल बिछला स्थित चर्च में आग लगने की सूचना मिली, जिस पर उन्होंने बिमला मार्केट से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया और आग बुझाने के प्रयास किया। गौरव तंवर ने बताया कि चर्च में वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा था, जिसमें गैस की चिंगारी से केमिकल ने आग पकड़ ली देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फर्नीचर व छत जलकर राख हो गए। आग के समय चर्च में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बीते  24 घंटे में शहर में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें