फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: एसी कोच के टिकट बुक कर ट्रेन में घुसते, सोए यात्रियों के उड़ा लेते थे लैपटॉप-कीमती सामान; तीन गिरफ्तार

Wed, 24 Sep 2025 08:14 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan Crime: ट्रेनों के एसी कोच में यात्रियों को लूटने वाले अंतरजिला लैपटॉप चोरी गिरोह का अजमेर जीआरपी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके कब्जे से चोरी के लैपटॉप बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
जीआरपी पुलिस ने लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों के एसी कोच में यात्रियों को निशाना बनाने वाले अंतरजिला लैपटॉप चोरी गिरोह का अजमेर जीआरपी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह चोरी के लैपटॉप बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो अलवर और एक दौसा जिले का निवासी शामिल है।

विज्ञापन

 
सोते यात्रियों को बनाते थे निशाना
थाना प्रभारी फूलचंद बालोटिया ने बताया कि यह आरोपी रात के समय एसी कोच में सफर कर रहे यात्रियों के सो जाने का इंतजार करते और उसके बाद लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। ये पहले टिकट बुक करवाकर एसी कोच में सवार होते और संगठित तरीके से वारदात को अंजाम देते थे।
 
शिकायतों पर बना विशेष दल
ट्रेनों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। इसी के तहत जीआरपी थाने में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार शिकायतों की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन

 
पकड़े गए आरोपी और बरामदगी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलवर जिले के किरोड़ी लाल (22), रवि कुमार (18) और दौसा जिले के सुरेंद्र सिंह (28) को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से छह चोरी के लैपटॉप बरामद हुए। थाना प्रभारी के अनुसार, जीआरपी थाने पर लैपटॉप चोरी के पांच मामले दर्ज थे, जिनकी गुत्थी इनकी गिरफ्तारी से सुलझ गई।

यह भी पढ़ें- बच्चे मन के सच्चे: शिक्षा मंत्री के सामने विद्यार्थियों ने खोली MDM की पोल, अध्यापक करते रहे चुप रहने के इशारे
 
आपराधिक इतिहास और गैंग के अन्य सदस्य
जांच में सामने आया कि सुरेंद्र सिंह के खिलाफ पहले से ही 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बाकी दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी तफ्तीश की जा रही है। पूछताछ में यह जानकारी भी मिली कि गिरोह में और भी सदस्य शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। साथ ही चोरी के लैपटॉप कहां और किसे बेचे गए, इसकी भी जांच हो रही है।
विज्ञापन

 
यात्रियों में राहत, पुलिस की अपील
जीआरपी की इस कार्रवाई से यात्रियों में राहत की भावना है। थाना प्रभारी ने यात्रियों से अपील की कि रेल यात्रा के दौरान सतर्क रहें और कीमती सामान को सुरक्षित रखकर ही सफर करें। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ट्रेनों में आपराधिक वारदातों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: दो गांवों के कुओं से मिले युवकों के शव क्रेन से निकाले, आपस में है संबंध; UP से आए थे जयपुर


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें