फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोए हुए 60 फोन जब्त: 60 दिन और 6 राज्यों में चली विशेष खोजबीन, पुलिस टीम ने जब मालिकों सौंपा तो खिल उठे चेहरे

Fri, 07 Nov 2025 05:01 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: अजमेर जीआरपी टीम ने दो माह तक विशेष खोजबीन करके बड़ी सफलता प्राप्त की है। 13 लाख रुपये की कीमत के 60  गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। चलिए बता रहे हैं कैसे इस अभियान को कारगर बनाया गया?
विज्ञापन
जीआरपी ने 13 लाख रुपये कीमत के 60 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना जीआरपी अजमेर ने 20 सितंबर से 20 नवंबर 2025 तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत लगभग 13 लाख रुपये कीमत के 60 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साथ ही उनके असली मालिकों को लौटाए गए, जिससे लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन


पांच विशेष टीमें गठित की गईं थी
यह विशेष अभियान आरोपियों पर काफी कारगर साबित हुआ। अभियान के तहत एएसपी नरेश कुमार एवं वृताधिकारी रामवतार के सुपरविजन में जीआरपी थाना अजमेर के थानाधिकारी फूलचंद के नेतृत्व में पांच विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने तकनीकी सहायता, सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और विभिन्न सूत्रों की मदद से लगातार खोजबीन की। इस दौरान पुलिस ने न केवल राजस्थान बल्कि गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में जाकर सघन प्रयास किए।

लगातार दो महीने की मेहनत के बाद टीमों ने अलग-अलग कंपनियों सैमसंग, वनप्लस, वीवो, ओप्पो, रियलमी, शाओमी आदि के 60 महंगे एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए। इन सभी की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan News: सरकारी स्कूलों में वंदे मातरम् अनिवार्य करने पर सियासी विवाद, आज होगा ये बड़ा आयोजन
विज्ञापन


अब तकनीक और सतर्कता पर जोर
अपने-अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर परिवादियों के चेहरे खुशी से खिल उठे, कई लोगों ने जीआरपी टीम की कार्यशैली की सराहना की। सीओ राम अवतार चौधरी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल सकें। उन्होंने कहा कि तकनीक और सतर्कता के संयोजन से अब मोबाइल चोरी और गुमशुदगी पर प्रभावी रोक लगाई जा रही है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें