फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: अजमेर को मिला 37.7 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक मेडिसिन ब्लॉक, चिकित्सा सेवाओं में आएगा सुधार

Fri, 18 Apr 2025 08:59 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि यह मेडिसिन ब्लॉक अजमेर के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा सहित अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अजमेर को मिला 37.7 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक मेडिसिन ब्लॉक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के जेएलएन अस्पताल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत 37.7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सात मंजिला मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर तथा जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत मौजूद रहे। यह बिल्डिंग 258 बेड की क्षमता के साथ तैयार की गई है, जिसमें मरीजों की सुविधा के लिए बेसमेंट पार्किंग से लेकर छत तक लिफ्ट की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaisalmer News: बाड़मेर में स्कॉर्पियो गाड़ी पलटने से दो युवकों की मौत, बच्चा और बुजुर्ग महिला घायल
 
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि यह मेडिसिन ब्लॉक अजमेर के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा सहित अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पहले बारिश के मौसम में यहां कई समस्याएं आती थीं, लेकिन अब इस नई बिल्डिंग से मरीजों को इससे निजात मिलेगी। यह आधुनिक सुविधा अजमेर शहर, संभाग और जिले के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
मंत्री खींवसर ने आगे बताया कि चिकित्सा विभाग में पारदर्शी तरीके से भर्तियां की जा रही हैं। अब तक 23,000 पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और आने वाले तीन-चार महीनों में 26,000 और नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग को एक मजबूत इंजेक्शन मिला है। विभाग को मजबूती देने के लिए सीएससी, पीएसी सहित अन्य चिकित्सा पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा। गर्मी को लेकर भी चिकित्सा विभाग ने समर कंटीजेंसी प्लान तैयार कर लिया है।



यह भी पढ़ें- Bhilwara News: भीलवाड़ा के युवक से छत्तीसगढ़ में बर्बरता, करंट देकर नाखून उखाड़े; वीडियो सामने आने से फैली सनसनी
 
मंत्री खींवसर ने कहा कि हर स्तर पर योजनाएं तैयार कर ली गई हैं और विभाग पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग नियुक्ति के बाद भी जॉइन या रिलीव नहीं हो रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि हर नागरिक को बेहतर चिकित्सा सुविधा समय पर मिले और इसके लिए ढांचागत विकास से लेकर स्टाफ की उपलब्धता तक हर पहलू पर काम किया जा रहा है। इस उद्घाटन के साथ ही अजमेरवासियों को एक और आधुनिक चिकित्सा सुविधा मिल गई है, जो आने वाले समय में क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगी।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें