फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer Dargah Temple Case: दरगाह विवाद में सिर कलम करने की धमकी, वादी विष्णु गुप्ता को कनाडा से आया कॉल

Sat, 30 Nov 2024 04:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

Ajmer Dargah Temple Dispute : अजमेर दरगाह संकट मोचन महादेव मंदिर मामले में वादी विष्णु गुप्ता हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई धमकी देने वाला कॉलर कनाडा से है और एक भारत से है।
विज्ञापन
हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर दरगाह संकट मोचन महादेव मंदिर मामले में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने फोन पर कहा कि तेरा सर कलम कर दिया जाएगा, गर्दन काट दी जाएगी। तूने अजमेर दरगाह का केस फाइल करके बहुत बड़ी गलती कर दी।

विज्ञापन


कनाडा और भारत से आए धमकी भरे कॉल
जानकारी के अनुसार विष्णु गुप्ता को दो अलग-अलग नंबरों से धमकी दी गई। इनमें से एक कॉल कनाडा और दूसरा भारत से आया है। धमकी भरे फोन कॉल के बाद गुप्ता ने तुरंत नई दिल्ली के बाराखंबा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धमकियों से डरने वाले नहीं
विष्णु गुप्ता ने धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम ऐसे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हम कानून के दायरे में रहकर काम कर रहे हैं और कोर्ट जाना हमारा अधिकार है। अजमेर दरगाह संकट मोचन महादेव मंदिर था, है और रहेगा। हम अपने मंदिरों को वापस लेने के लिए न्यायालय के माध्यम से संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन


क्या है मामला?
अजमेर दरगाह में महादेव मंदिर होने के दावे पर विष्णु गुप्ता ने अदालत में याचिका दाखिल की है। उन्होंने आरोप लगाया कि संकट मोचन महादेव मंदिर को तोड़कर वहां दरगाह बनाई गई। इस मामले में अदालत ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर 20 दिसंबर 2024 को सुनवाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें