फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: आज बिजयनगर बंद, नाबालिग छात्राओं के शोषण के विरोध में सर्वसमाज संघर्ष समिति ने किया आह्वान

Fri, 21 Feb 2025 11:39 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan Blackmail Case : नाबालिग छात्राओं के शोषण और धर्म परिवर्तन के मामले में सर्वसमाज संघर्ष समिति ने आज बिजयनगर बंद का आह्वान किया है। तेजा चौक से शुरू होने वाले इस बंद को लेकर समिति ने सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और आम नागरिकों से बंद में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजयनगर में नाबालिग छात्राओं के साथ हुए शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले के विरोध में सर्वसमाज संघर्ष समिति ने बिजयनगर बंद का आह्वान किया है। बंद की शुरुआत आज सवेरे तेजा चौक पर होगी।

विज्ञापन


घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समिति ने सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और आम नागरिकों से बंद में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की है।

समिति के सदस्यों ने बताया कि बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य प्रशासन पर दबाव बनाकर पीड़ित छात्राओं के लिए न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि वे इस बंद को सफल बनाकर एकजुटता का परिचय दें।
विज्ञापन


प्रशासन ने भी बंद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन दिया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सर्वसमाज संघर्ष समिति ने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से अपील की है कि वे इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी एकजुटता दिखाएं और पीड़ित छात्राओं के लिए न्याय की मांग को मजबूती दें।

ये भी पढ़ें

Beawar Blackmail Kand: जिस कैफे में लड़कियों को बुलाते थे आरोपी, उस पर चला बुलडोजर, नगर पालिका ने किया सीज

https://www.amarujala.com/rajasthan/ajmer/beawar-blackmail-case-cafe-where-accused-used-to-call-girls-was-bulldozed-and-sealed-by-municipality-2025-02-20

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें