पांच लाख रुपये लेकर आरोपी फरार
- फोटो : सोशल मीडिया
अजमेर के केकड़ी में नकली सोना थमाकर पांच लाख रुपये ठगने के मामले में केकड़ी शहर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पीड़ित अंराई निवासी प्रमोद गुलानियां पुत्र राजकिशोर तेली ने केकड़ी शहर थाना पुलिस में शनिवार को मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया, किशन नाम का एक व्यक्ति अंराई स्थित उसकी दुकान पर एक दो बार खरीदारी करने आया था, जिस कारण आरोपी से उसकी जान पहचान थी।
आरोपी किशन ने उसको बताया कि वह केकड़ी में मजदूरी का कार्य करता है और नींव खुदाई के दौरान उसे जमीन में गढा हुआ सोना मिला है। आरोपी सोने का एक सैंपल भी उसे दिया था, जिसे उसने चैक करवाया तो वह असली सोना था। पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट बताया कि आरोपी किशन ने उसे फोन कर उसकी मां की तबीयत खराब होना बताकर पैसों की आवश्यकता बताई और सोने की एवज में पैसे की मांग की, फिर केकड़ी में आने के लिए कहा।
इस पर शनिवार को यहां केकड़ी में अजमेर रोड पर पहुंच गया। जहां पर आरोपी किशन और दो व्यक्ति व एक महिला मौजूद थी। आरोपी किशन ने उसे विश्वास में लेकर असली सोना बताकर नकली सोने के आर्टिफिशियल जेवरात थमा दिए तथा उसकी एवज में पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने आरोपी द्वारा दिए गए सोने की जांच करवाई तो वह नकली निकला। आरोपी ने उसे नकली सोना थमाकर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की रिपोर्ट पर केकड़ी शहर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
ठगने के लिए पहले थमाया असली सोना...
पीड़ित प्रमोद गुलानिया ने बताया, आरोपी एक दो बार अंराई में स्थित उसकी दुकान पर खरीदारी करने आया था। तब उसने नींव खुदाई के दौरान गढा हुआ सोना मिलने की बात बताई थी। उसे विश्वास में लेने के लिए एक बार सोने का कुछ सैंपल भी उसे दिया, जिसको चेक करवाने पर असली निकला था। इस कारण आरोपी किशन के वह विश्वास में आ गया और आरोपी अपनी मां के इलाज का बहाना बनाकर ठगी की वारदात करने में सफल हो गया।