फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: जमीन नामांतरण के मामले में रूपनगर पटवारी ने मांगे 7 हजार, ACB ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Tue, 18 Nov 2025 04:55 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

एसीबी अजमेर ने जमीन नामांतरण के एवज में सात हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले पटवारी को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजमेर इकाई ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्यावर जिले के रूपनगर पटवार हल्का के पटवारी आनंद मेघवाल को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने परिवादी की जमीन से जुड़े नामांतरण प्रकरण खोलने के एवज में इस रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसीबी को परिवादी ने शिकायत दी थी कि पटवारी आनंद मेघवाल उसकी जमीन के विरासत नामांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगकर उसे परेशान कर रहा है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। 13 नवंबर को किए गए सत्यापन के दौरान रिश्वत की रकम 7 हजार रुपये तय हुई।

मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक एसीबी अजमेर रेंज महावीर सिंह राणावत के सुपरविजन में पटवारी को ट्रैप करने की योजना बनाई गई। मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द्र के नेतृत्व तथा निरीक्षक श्रीमती मीरा बेनीवाल और एसीबी टीम ने रूपनगर में कार्रवाई को अंजाम दिया और पटवारी को परिवादी से 7 हजार  रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Barmer News: पड़ोसी ने रास्ता बंद किया, बुखार में तड़पते मासूम को नहीं ले जा पाए अस्पताल, हुई मौत

एसीबी के अनुसार पटवारी ने परिवादी को बुलाकर रिश्वत की राशि अपने सामने रखी टेबल पर रखने को कहा, जिसके तुरंत बाद टीम ने दबिश देकर रिश्वत राशि बरामद की और पटवारी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से आवश्यक सबूत भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पटवारी से पूछताछ जारी है। 

मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है जिसके बाद आगे की जांच की जाएगी। एसीबी का कहना है कि सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी शिकायतें मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें