Ajmer News: अजमेर की दरगाह थाना पुलिस दरगाह क्षेत्र में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले शातिरों पर लगातार कार्रवाई कर रही है और मोबाइल चोरों के साथ बड़ी संख्या में मोबाइल भी बरामद कर रही है। इसी कड़ी में आज थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाली गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि दरगाह क्षेत्र में मोबाइल चोरी करने वाली गैंग सक्रिय थी। गैंग को पकड़ने के लिए अजमेर एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई के द्वारा टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दिल्ली गेट निवासी गयासुद्दीन (30) पुत्र अब्दुल, नागफणी रोड निवासी मेनुल शेख (30) पुत्र मोहम्मद शाबिर, डिग्गी तालाब निवासी मोहम्मद उस्मान (24) पुत्र अब्दुल जब्बार सहित शिक्षा खान निवासी मोहम्मद मुजाहिद (23) पुत्र मोहम्मद मुजफ्फर को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया की टीम के द्वारा चारों आरोपियों के कब्जे से 21 कीमती मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े लाख रुपए है। जाखड़ ने बताया अब तक पुलिस 1 जनवरी 2024 से अब तक 167 कीमती मोबाइल बरामद कर चुकी है। जिनकी कीमत 55.8 लाख रुपए है।