फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Final: अजमेर दरगाह में टीम इंडिया की जीत के लिए पेश की गई चादर, 'भारत माता की जय' से गुंजा परिसर

Sun, 28 Sep 2025 05:23 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: गद्दीनशीं नादिर अली शाह ने कहा कि भारत ने एशिया कप के पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि फाइनल में भी तिरंगा बुलंद होगा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और हमेशा रहेगा।
विज्ञापन
एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए दरगाह में दुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप फाइनल से पहले देशभर में दुआ और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में विश्वविख्यात अजमेर शरीफ दरगाह में भी टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष दुआ आयोजित की गई। दरगाह के गद्दीनशीन नादिर अली शाह ने जायरीनों के साथ ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में चादर और फूल चढ़ाए और भारतीय खिलाड़ियों की सफलता के लिए दुआ मांगी।

विज्ञापन

 
तिरंगा बुलंद होने का विश्वास
गद्दीनशीन नादिर अली शाह ने कहा कि भारत ने एशिया कप के पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि फाइनल में भी तिरंगा बुलंद होगा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह जीत देश के उत्साह और मनोबल को और अधिक बढ़ाने वाली होगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Kota: फ्लैट में आग लगने से दो नाबालिगों की दर्दनाक मौत, एक निभाने वाला था फिल्म में सैफ अली खान के बचपन का रोल
विज्ञापन

 
देशभक्ति के माहौल में गूंजी दुआ
दरगाह परिसर में आयोजित इस दुआ के दौरान माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में मौजूद जायरीनों ने भारतीय खिलाड़ियों के हौसले और जीत की दुआ की। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे भी गूंजे।
 
क्रिकेट को जोड़ा भावनाओं से
जायरीनों का कहना था कि क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का क्षण होगी। दरगाह शरीफ से दी गई इस दुआ ने देशवासियों की उम्मीदों को और ऊंचा कर दिया है।


यह भी पढ़ें- Manju Sharma: RPSC की पूर्व मेंबर मंजू शर्मा की हाईकोर्ट में अपील, कहा- अदालत ने बिना सबूत के टिप्पणियां कीं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें