फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: अजमेर-किशनगढ़ हाईवे पर आग का गोला बनी रोडवेज बस, चालक-परिचालक की सूझबूझ से बची 35 यात्रियों की जान

Tue, 23 Jun 2026 05:45 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर-किशनगढ़ हाईवे पर एक चलती रोडवेज बस अचानक आग का गोला बन गई। बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बस में सवार 35 लोगों की जान बच गई।
 
विज्ञापन
अजमेर-किशनगढ़ हाईवे पर आग का गोला बनी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर-किशनगढ़ हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राजस्थान रोडवेज की एक चलती बस में अचानक आग लग गई, जिसके बाद देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। बस में सवार करीब 35 यात्रियों को चालक और परिचालक की तत्परता से समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस हाईवे पर अपनी निर्धारित गति से चल रही थी, तभी इंजन की ओर से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और परिचालक के साथ मिलकर सभी यात्रियों को तत्काल नीचे उतारना शुरू कर दिंया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: तीन हजार लीटर मिलावटी दूध से भरी पिकअप जब्त, जांच में बदबू और खट्टापन मिला; चालक गिरफ्तार
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन


हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू करवा दिया। यात्रियों ने चालक और परिचालक की सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि यदि थोड़ी भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें