पैंथर के हमले के बाद दहशत में लोग।
- फोटो : अमर उजाला
अजमेर जिले के पुष्कर के निकटवर्ती गांव गनाहेड़ा में शनिवार को एक पैंथर ने गांव में घुसकर 33 वर्षीय युवक ब्रह्मा सिंह रावत पर हमला कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इससे पहले पैंथर को गांव के पास के रास्ते में देखा गया था और एक पौंड में गिरने के बाद वह बाहर निकलकर गांव की ओर बढ़ गया था।
अजमेर जिले के पुष्कर के निकटवर्ती गांव गनाहेड़ा में शनिवार दोपहर को पैंथर ने एक युवक पर हमला कर दिया। घटना से डेढ़ घंटे पहले गांव के रास्ते में लेपर्ड को देखा गया था। जो खेत में बने एक पौंड में गिरने के बाद निकलकर गांव की तरफ चला गया था। घटना से लोगों में दशहत का माहौल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को मामले की सूचना दी।
गनाहेड़ा गांव के महावीर सिंह रावत ने बताया कि शनिवार दोपहर को पैंथर देखा गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर पैंथर खेत के रास्ते भागता हुआ गनाहेड़ा गांव की तरफ चला गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। लेपर्ड के मूवमेंट के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद ग्रामीण एकजुट होकर पैंथर को क्षेत्र से भगाने के लिए लाठियां लेकर बाहर आ गए। इस दौरान पैंथर ने एक युवक ब्रह्मा सिंह रावत (33) पर हमला दिया। इसके बाद पैंथर साबला की ढाणी की तरफ भाग गया।