फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: परीक्षा देकर लौटी पांचवीं की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, घर पर नहीं थे मां-बाप

Fri, 21 Nov 2025 07:18 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

बच्ची और उसका भाई अकेले रहते थे, जिनकी देखरेख चाचा करते थे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मानसिक तनाव, अकेलेपन और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अजमेर में 13 साल की बच्ची ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के देहली गेट स्थित पुरानी बकरा मंडी क्षेत्र में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 13 वर्षीय मासूम बच्ची का शव फंदे से लटका मिला। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली सोनाक्षी अर्धवार्षिक परीक्षा देकर दोपहर ही घर लौटी थी। शाम को जब परिजन कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तो वह अचेत अवस्था में फंदे से लटकी मिली। परिजन तुरंत उसे जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


गंज थाना पुलिस के एएसआई असलम खान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय बच्ची के पिता घर पर मौजूद नहीं थे। उसकी मां पिछले कुछ समय से पीहर में रह रही थी। ऐसे में सोनाक्षी और उसका बड़ा भाई घर पर अकेले रहते थे, जिनकी देखभाल उनके चाचा द्वारा की जा रही थी। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर बच्ची ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

ये भी पढ़ें- मासूम अमायरा की मौत पर CBSE का एक्शन, शो कॉज नोटिस जारी; गिनाईं ये कमियां
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बच्ची की उम्र कम होने के कारण पुलिस मानसिक तनाव, अकेलेपन या किसी अन्य संभावित कारण की भी जांच कर रही है। पुलिस मोबाइल फोन, स्कूल से जुड़ी गतिविधियों और परिवार के दैनिक व्यवहार से जुड़े पहलुओं को भी खंगाल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार आर्थिक रूप से सामान्य स्थिति में था और बच्ची पढ़ाई में ठीक थी। फिलहाल गंज थाना पुलिस मामले को संवेदनशील मानते हुए गहराई से जांच कर रही है। बच्ची की आत्महत्या से क्षेत्र में गम का माहौल है और सभी लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस द्वारा जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें