जेल विभाग की प्लाटून गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों में जुटी
राजस्थान के महाराणा भूपाल स्टेडियम, उदयपुर में 26 जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर जेल विभाग की 42 सदस्यीय प्लाटून अपनी शानदार परेड से विभाग का प्रतिनिधित्व करेगी। अजमेर जेल से 6 प्रहरी इस विशेष प्लाटून का हिस्सा होंगे।
जेल प्रशिक्षण संस्थान (जेटीआई) के प्राचार्य पारस जांगिड़ ने बताया कि जेल महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देश पर अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर के कारागार मंडलों से चयनित प्रहरियों को इस प्लाटून में शामिल किया गया है। प्लाटून इन दिनों जेल प्रशिक्षण संस्थान में परेड की बारीकियों का अभ्यास कर रही है।
अभ्यास की जिम्मेदारी प्रशिक्षकों बनवारीलाल शर्मा, प्रहलाद गुर्जर, देवेंद्र सिंह और सुभाष बिश्नोई को सौंपी गई है। प्राचार्य जांगिड़ ने बताया कि प्रहरियों का चयन उनके अनुशासन, परेड दक्षता और प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। कार्यक्रम के लिए अजमेर जेल के प्रहरियों का चयन विभाग के लिए गर्व की बात है। प्रतिभागी पूरी मेहनत और जोश के साथ अपनी भूमिका निभाने के लिए तत्पर हैं।
यह पहली बार नहीं है जब जेल विभाग गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बन रहा है। विभाग ने हमेशा अपने प्रदर्शन से उत्कृष्टता का परिचय दिया है। इस बार भी विभाग के प्रहरी बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जेल विभाग की प्लाटून गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों में जुटी
जेल विभाग की प्लाटून गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों में जुटी