फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट सिखाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 04:24 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आरोपी सरोज नामक महिला के पति से यूट्यूब के माध्यम से संपर्क में आया और खुद को शेयर मार्केट विशेषज्ञ बताकर विश्वास जीत लिया। आरोपी ने पीड़ित का मोबाइल कब्जे में लेकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से ठगी को अंजाम दिया। फरारी के दौरान वह लगातार लोकेशन और मोबाइल नंबर बदलता रहा।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर की साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार अपनी पहचान छिपाने के लिए मोबाइल नंबर और लोकेशन बदल रहा था। आखिरकार साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के आधार पर उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी और आरपीएस अधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि यह मामला सरोज नामक महिला द्वारा दर्ज कराया गया था। पीड़िता ने बताया कि उसके पति मनोज दारा को यूट्यूब पर शेयर मार्केट से निवेश कर रकम डबल करने का लालच दिया गया था। आरोपी संजय कुमार पुत्र जगमाल सिंह यादव, निवासी बिलाहेड़ी, कोट कासिम, तिजारा (खैरथल), ने खुद को शेयर मार्केट का जानकार बताकर जनवरी से फरवरी 2024 के बीच संपर्क किया।

ये भी पढ़ें- पीटीआई व लाइब्रेरियन परीक्षा-2024 की मॉडल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज
विज्ञापन


आरोपी ने पीड़ित का विश्वास जीतने के बाद उसका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और उसी का उपयोग करते हुए विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तब उसने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पाया कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने और मोबाइल नंबर बदल रहा था, ताकि गिरफ्तारी से बच सके। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने अपने स्थायी निवास की जमीन-जायदाद बेच दी थी और अपनी मां को साथ लेकर फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस टीम ने गहन तकनीकी जांच और नेटवर्क की सहायता से आखिरकार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- निर्माणाधीन मकान में दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर, सुरक्षा साधनों के अभाव में मौके पर हुई मौत

फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और किन-किन लोगों को इस प्रकार का झांसा देकर ठगा है और उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने ठगे गए पैसों का क्या किया और किस-किस के खातों में राशि ट्रांसफर की गई। साइबर थाना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और ऑनलाइन निवेश करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें