फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अजमेर में पुलिस जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई घटना से हड़कंप

Mon, 19 Oct 2026 07:52 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान के अजमेर में आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सोमवार शाम एक पुलिस जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जवान की पहचान टोंक की 9वीं आरएसी के नरेंद्र गोदारा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में आदर्श नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक पुलिस जवान द्वारा सर्विस राइफल से खुद को गोली मारने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जवान की पहचान टोंक के 9वीं आरएसी के जवान नरेंद्र गोदारा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान ने अपनी सर्विस एसएलआर राइफल से खुद को गोली मारी। घटना शाम करीब 5:15 से 5:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नरेंद्र गोदारा की चुनाव संबंधी ड्यूटी अजमेर के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में लगाई गई थी। इसी दौरान यह घटना हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर हलचल मच गई और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
अजमेर के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जवान ने अपनी सर्विस एसएलआर राइफल से खुद को गोली मारी है। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपियों के पकड़े जाने का अब सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, बड़ा प्लान हुआ फेल
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस की ओर से घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें