राजस्थान का कुख्यात डकैत धन सिंह
- फोटो : amar ujala
लबे समय से फरार चल रहे कुख्यात डकैत धन सिंह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से दो देसी पिस्टल और 4 कारतूस बरामद किए हैं। धन सिंह के खिलाफ अजमेर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट आदि के 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान वह पुराना बस स्टैंड पर किसी से मिलने के लिए आया था। उसी दौरान पुलिस को बस स्टैंड पर धन सिंह की मौजूदगी की जानकारी मिल गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुराने बस स्टैंड पर अपने किसी जानकार से मिलने के लिए आया था। वह छुपकर उसका इंतजार कर रहा था। तभी पुलिस को मुखबिर से उसके बस स्टैंड पर होने की सूचना मिल गई। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर उसे धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। अवैध हथियारों की तस्करी करने से भी पुलिस धन सिंह की संलिप्तता से इनकार नहीं कर रही है। एडिशनल एसपी सिटी विकास सांगवान ने बताया कि पकड़ा गया धन सिंह सरवाड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर डकैत है। इसपर 40 से अधिक मुकदमे दर्ज है।
वह अलग-अलग जिलों में पुलिस से छिपकर फरारी काट रहा था। पुलिस का कहना है कि यह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पिछले कुछ समय से एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को इसके हथियारों की तस्करी में लिप्त होने का भी शक है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान धन सिंह ने हथियार नसीराबाद निवासी से एक व्यक्ति से लेने की बात कबूल की हैं। एएसपी विकास सागवान ने बताया कि अपराधी सीधे तौर पर कुछ नहीं बताता है। ऐसे में मनोवैज्ञानिक रूप से उससे पूछताछ की जाएगी।