फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: ब्यावर में ढाबे पर सो रहे युवकों को बदमाशों ने बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fri, 17 Apr 2026 09:45 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर स्थित ढाबे पर सो रहे युवकों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सीसीटीवी में कैद इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
ढाबे पर सो रहे युवकों पर बदमाशों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में अपराध का ग्राफ एक बार फिर चिंता बढ़ाने लगा है। ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे स्थित खेजड़ला चौराहे पर 15 अप्रैल की देर रात करीब 2 बजे एक ढाबे पर सो रहे तीन युवकों पर चार अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार कर युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरा घटनाक्रम ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ढाबे पर खाना खाने के बाद सो रहे थे, तभी चार हमलावर वहां पहुंचे और बिना किसी बहस या चेतावनी के हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवकों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें: Hanumangarh: आंखों की कॉपी और रबर के अंगूठे से बन रहे थे फर्जी आधार कार्ड, ATS ने रैकेट का फोड़ा भांडा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही साकेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी को हमले की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग रात के समय सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें