फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही बर्खास्त, एसपी ने 25 हजार का इनाम किया घोषित

Wed, 20 May 2026 07:05 PM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोपों में घिरे फरार पुलिसकर्मी पर शिकंजा कसता जा रहा है। अजमेर पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को नौकरी से बर्खास्त कर उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपए की ठगी के गंभीर आरोपों में फरार चल रहे निलंबित पुलिस कांस्टेबल मुकेश सारण को पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस ने आमजन से आरोपी की सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे पुरस्कार भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि मामला बेहद गंभीर प्रकृति का है। आरोपी सिपाही मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा है और निलंबन के बाद से ड्यूटी पर भी उपस्थित नहीं हुआ। ऐसे में विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ नॉर्थ शिवम जोशी कर रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: डीग पुलिस ने खोला हाईटेक चोरी का राज; चार करोड़ के लैपटॉप के साथ शातिर गिरफ्तार, महाराष्ट्र में की थी वारदात
विज्ञापन


2018 से शुरू हुआ शोषण
पीड़ित महिला कांस्टेबल ने गत 6 मई को मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में डीएसटी में तैनात आरोपी कांस्टेबल मुकेश सारण ने पहले विश्वास जीतकर उसके निजी जीवन में दखल देना शुरू किया। आरोप है कि आरोपी ने अपनी बहन के सरकारी आवास पर महिला कांस्टेबल को नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

28 लाख रुपए ऐंठे, लोन लेकर खरीदी कार
महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वर्ष 2020 से 2025 के बीच उससे करीब 28 लाख रुपए वसूले। आरोपी ने उसके नाम पर लोन उठवाकर कार खरीदी और प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर भी लाखों रुपए हड़प लिए। इतना ही नहीं आरोपी और उसके परिजनों पर महिला के सोने के गहने बैंक में गिरवी रख गोल्ड लोन लेने के आरोप भी लगे हैं।
विज्ञापन


नाबालिग बेटे के सामने अश्लील हरकतों के आरोप
रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने महिला कांस्टेबल का गर्भपात करवाया। साथ ही नशे की हालत में उसके घर पहुंचकर नाबालिग बेटे के सामने अश्लील हरकतें कीं। मामले में पुलिस ने आरोपी मुकेश सारण के अलावा उसकी बहन, भाई, पत्नी और जीजा सहित अन्य लोगों के खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें