फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी मामले में एयर इंडिया कर्मचारी गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2014 01:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ेदान में सोना मिलने के मामले को सुलझा लिया गया है और एयर इंडिया के एक सीनियर सुपरवाइजर को तस्करी में मदद के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की जांच से सीनियर सुपरवाइज़र समीर निगम के तस्करी कनेक्शन का पता चला। शनिवार को तीन किलो सोना एराइवल लाऊंज के कूडेदान में पड़ा मिला था।

समीर निगम एयर इंडिया एक्सप्रेस के नेश्नल कैरियर के क्लीरेंस डिपार्टमेंट में बतौर सीनियर सुपरवाइजर काम करते हैं। दरअसल कस्टम अफसर एयर इंडिया के अफसरों की यदा कदा ही चेकिंग करते हैं।
विज्ञापन


कस्टम विभाग के डिप्टी कमिश्नर होनहार सिंह ने बताया कि समीर पांच मिनट में तीन बार बाथरूम गए और उनकी हरकतें संदेहास्पद थीं। वॉशरूम से सोना मिलने के बाद शक पुख्ता हो गया।

सोने के मिलने से पहले वो पसीने में तरबतर और असहज था। पूरी रात चली पूछताछ में उसने बताया कि उसने सोने को तब फेंका जब उसे लगा कि उस पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


रविवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया। अब तो इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी के रैकेट से कौन कौन जुड़ा है? इसके बाद इनको गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें