फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर-औरंगाबाद के लिए 21 साल बाद शुरू हुई विमान सेवा

Fri, 18 Oct 2019 01:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
विज्ञापन
एयर इंडिया
विज्ञापन

उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाईअड्डे से औरंगाबाद जाने के लिए बुधवार को एयर-इंडिया की विमान सेवा 21 साल बाद शुरू की गई। इस दौरान विमानन क्षेत्र की परंपरा के मुताबिक उड़ान भरने से पहले विमान का वॉटर-सेल्यूट से स्वागत किया गया। पूरे 21 सालों बाद राजस्थान का औरंगाबाद से सीधा जुड़ाव हुआ है, उल्लेखनीय है कि औरंगाबाद के लिए 21 साल पहले इंडियन एयरलाइंस की विमान सेवा हुआ करती थी। 

कैसे होगा यात्रियों को होगा फायदा-

इस सेवा के आने से पहले यात्रियों को औरंगाबाद जाने के लिए पहले मुंबई और फिर मुंबई से औरंगाबाद के लिए सड़क और रेल का सहारा लेना पड़ता था जिसमें लगभग 25-30 घंटे का समय लगता था। इस विमान सेवा से यात्री सिर्फ 85 मिनट यानी 1.25 घंटे में उदयपुर से औरंगाबाद पहुंचेेंगे।

 क्या होता है वॉटर सेल्यूट

वॉटर सेल्यूट उड्डयन क्षेत्र में दिया जाने वाला एक सम्मान है जो किसी नई विमान सेवा के पहली या आखिरी उड़ान पर, किसी कैप्टन/पायलट या जहाज के सेवानिवृत होने पर, किसी नए विमान के बेड़े में शामिल होने पर, या फिर किसी विमान की सालगिरह जैसे अवसरों पर दिया जाता है। इसमें कई अग्निशमन ट्रक आपस में जुड़कर पानी की अर्धगोलाकार एक धारा बनाते हैं और उस धारा के नीचे से विमान धीरे-धीरे गुजारा जाता है। उड्डयन क्षेत्र में वॉटर सेल्यूट, सम्मान और अभिवादन का प्रतीक माना जाता है।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें