राजस्थान में एम्स जोधपुर और इस्कॉन सर्जिकल लिमिटेड ने मरीजों को एनेस्थीसिया (निश्चेतना) या सक्शनिंग प्रदान करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न उपकरणों से लैस एक बॉक्स 'अभय-द एयरोशील्ड' लॉन्च किया है।
एम्स जोधपुर के निदेशक डॉ संजीव मिश्रा ने कहा, एनेस्थीसिया देते समय या मरीजों पर सक्शन करते समय स्वास्थ्य कर्मियों को लगातार जोखिम का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए यह डिवाइस बॉक्स के अंदर आवश्यक उपकरण के साथ आता है। यह डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करेगा।