फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शाहरुख के प्यार में पागल वैशाली ने ससुराल में कर डाली 30 लाख की चोरी, प्रेमी की मदद बनी मुसीबत; जेल

Thu, 17 Apr 2025 08:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

Baran: एडिशनल एसपी राजेश चौधरी ने बताया कि यह मामला बेहद पेचीदा था, लेकिन अंता पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और छह माह की मेहनत रंग लाई। जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्याय की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
दोनों गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिले के अंता थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। जहां एक बहू ने अपने प्रेमी की गरीबी पर तरस खाकर अपनी ही सास के घर में चोरी की साजिश रची और प्रेमी को 30 लाख रुपये के जेवरात व नगदी सुपुर्द कर दी। इस मामले में अंता पुलिस ने करीब 6 महीनों की अथक मेहनत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बहू वैशाली और उसके प्रेमी शाहरुख उर्फ फतरु को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन



ऐसे हुआ चोरी का खुलासा
एडिशनल एसपी राजेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 माह पूर्व पलायथा निवासी नवीन लक्षकार ने अंता थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी हो गई है। मामला गंभीर होने के चलते जांच के लिए एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड, एमओबी टीम और साइबर टीम की सहायता ली गई।

पढे़ं: जहरीली छाछ पीने से एक ही परिवार के 11 लोग बीमार, हालत बिगड़ने पर सभी जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में घर के अंदर से चोरी होने के चलते पुलिस को परिवार के किसी सदस्य पर ही संदेह हुआ। लेकिन उस समय आरोपी बहू वैशाली सात माह की गर्भवती थी, जिसके चलते उससे गहनता से पूछताछ नहीं की जा सकी। हालांकि, पुलिस लगातार तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर रही थी।

प्रेम में अंधी हुई बहू ने की साजिश
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वैशाली का बारां निवासी शाहरुख उर्फ फतरु से प्रेम संबंध था। शाहरुख की आर्थिक स्थिति खराब थी और वैशाली ने उसकी मदद के लिए अपनी सास के जेवर चुराने की योजना बनाई। वारदात के दिन शाहरुख घर आया, जहां वैशाली ने घर में रखे सभी सोने-चांदी के गहने और नगदी उसे सौंप दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वैशाली पहले भी शाहरुख को समय-समय पर त्यौहारों पर 20 हजार रुपये तक देती थी, साथ ही अपनी सगाई की अंगूठी और अन्य गहने भी उसे दे चुकी थी। प्रेमी की गरीबी से भावुक होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन


साइबर टीम की मदद से टूटा चक्रव्यूह
जांच के दौरान साइबर टीम की सहायता से पुलिस ने कई तकनीकी साक्ष्य जुटाए, जिसके आधार पर वैशाली से कड़ी पूछताछ की गई। अंततः वैशाली ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और सारा घटनाक्रम सामने आ गया। फिलहाल अंता पुलिस ने आरोपी वैशाली और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस वारदात में शाहरुख की मदद करने वाले उसके दो दोस्त सोहेल और शहादत की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें