साधुओं पर आंख बंद कर विश्वास करनेवालों के लिए एक चौंकाने वाली खबर है। राजस्थान पुलिस ने एक ऐसा साधु पकड़ा है, जिसने 16 साल पहले खुद के भाई की हत्या की थी।
हत्या के बाद गायब हुआ यह मुजरिम साधु बनकर मध्य प्रदेश के जंगल में स्थित मंदिर में सेवा दे रहा था। इस ढोंगी साधु के गांव में रहनेवाले ने कुछ दिन पहले मंदिर में इस साधु को देखा तो उसे शक हो गया और बात पुलिस को पता चल गई। पुलिस भी इस मामले को अत्यधिक गम्भीर मान रही है।
मामले के तहत भाई की हत्या कर फरार हुए हत्यारे को सोलह साल के बाद पुलिस ने पकड़ा है। मामला झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र का है।