फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: छात्रा को अगवा कर मांगी पांच लाख की फिरौती, पुलिस ने आरोपी को जयपुर से किया गिरफ्तार

Thu, 26 Jan 2023 09:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

आरोपी युवक ने छात्रा का अपहरण करने के बाद उसके परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने केस दर्ज कराया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार को आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना इलाके में बुधवार को अगवा की गई छात्रा को पुलिस ने जयपुर से दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने एक मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छात्रा का अपहरण करने के बाद उसके परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने केस दर्ज कराया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।  

विज्ञापन

 
एसपी श्याम सिंह ने बताया कि बुधवार को छात्रा के परिजनों ने मथुरा गेट थाना में केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बुधवार को अपनी सहेली के साथ कोचिंग गई थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसे अगवा कर लिया। बाद में कॉल कर उनसे 5 लाख की फिरौती मांगी। रुपये नहीं देने पर उसने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।  

छात्रा की तलाश के लिए आईजी गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया।  टीम ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की, लेकिन वह अपने घर से फरार मिला। तकनीकी सहायता और आसूचना पर गुरुवार को टीम ने जयपुर से अपहर्ता को दस्तयाब कर आरोपी प्रथम सिंह जाटव पुत्र श्रीपत्त निवासी नयावास थाना बसेड़ी जिला धौलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें