गहलोत ने यह भी कहा कि जिस पार्टी को दंगों से लाभ होता है, वह उन्हें उकसाती है। हिंदुत्व उनका एजेंडा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस को दंगों से लाभ होता है? वो तो हमें सिर्फ बदनाम करते हैं।
कांग्रेस की उदयपुर चिंतन बैठक के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा व आरएसएस पर बड़ा आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में हाल ही में हुए दंगों के सारे आरोपी संघ व भाजपा के है, इटली के नहीं हैं।
विज्ञापन
गहलोत ने यह भी कहा कि जिस पार्टी को दंगों से लाभ होता है, वह उन्हें उकसाती है। हिंदुत्व उनका एजेंडा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस को दंगों से लाभ होता है? वो तो हमें सिर्फ बदनाम करते हैं।
गहलोत ने एएनआई से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में ध्रुवीकरण कर वोट लेती है। यूपी का जिक्र कर गहलोत ने कहा कि वहां 403 में एक भी अल्पसंख्यक को भाजपा ने टिकट नहीं दिया। दुनिया के मुल्क ये देख रहे हैं। देश संविधान व लोकतंत्र से चलता है। आज संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। बेरोजगारी भयंकर है। दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ। लोगों में अवसाद व तनाव बढ़ रहा है।
#WATCH All accused (in recent riots in different states) are from RSS-BJP, not Italy. The party that benefits from riots is instigating them. Hindutva is their agenda. Is Congress benefitting from riots?... just defaming us...: Rajasthan CM & Congress leader Ashok Gehlot (15.05) pic.twitter.com/jpY0EURE8q
विज्ञापन
जांच का आदेश क्यों नहीं दे रहे अमित शाह?
गहलोत ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दंगे वाले सात राज्यों में जांच का आदेश देने का साहस क्यों नहीं दिखा रहे हैं। वह इसलिए ऐसा कर रहे हैं कि उन्हें भविष्य में बचाया जा सके। पीएम मोदी आरएसएस के प्रचारक हैं। आरएसएस व भाजपा का विलय क्यों नहीं कर लेते।
अगर जांच करा दें, मैंने गंभीरतापूर्वक मांग की थी। एक राज्य का सीएम मांग करता है तो चूंकि संघीय व्यवस्था है, इसलिए उसकी मांग पर विचार कर जांच कराना चाहिए, ताकि भविष्य में दंगे रोके जा सकते हैं। इससे पता लग सकता है कि दंगों में कौन लोग शामिल हैं, क्या कोई विदेशी शक्ति शामिल है। गहलोत ने कहा कि भाजपा का छद्म राष्ट्रवाद है, हमारा देश हित का राष्ट्रवाद है। लड़ाई विचारधारा की है, यदि संघ व भाजपा का विलय हो जाता है तो दो विचारधारा होगी, एक हमारी व एक उनकी।