फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने ईंट भट्टे पर कर रहा था मजदूरी

Thu, 23 Mar 2023 08:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सवाई माधोपुर की गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने 2 साल पहले नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप की घटना में फरार चल रहे आरोपी पवन बैरवा को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरोपी पवन बैरवा सवाई माधोपुर की गंगापुर सिटी में बामन बड़ौदा थाना सदर इलाके का रहने वाला है, जो जयपुर में  तुंगा थाना क्षेत्र के पाटन गांव में ईट भट्टे पर मजदूरी कर रहा था।

विज्ञापन


एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि 6 जुलाई 2021 को पीड़ित युवती के भाई ने घटना के संबंध में थाना गंगापुर सिटी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ पंजाब में एक ईंट भट्टे पर काम करता था। उनके गांव के पास का ही आरोपी चंद्रप्रकाश उर्फ बच्चू भी वही काम करता था। 

4 जुलाई को वे अपने गांव आए थे। सभी खाना खाकर सो गए थे। रात 12 से 1 बजे के बीच चंद्रप्रकाश और एक अन्य लड़का बाइक से उसकी बहन को जबरन अगवा कर ले गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


पूर्व में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
एसपी अग्रवाला ने बताया कि इस घटना के संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर नाबालिग को दस्तयाब किया। रेप की पुष्टि होने पर नामजद आरोपी चंद्रप्रकाश रैगर उर्फ बच्चू (19) निवासी बामन बड़ौदा थाना सदर गंगापुर सिटी को गैंगरेप ओर पोक्सो में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी का भाई पवन घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी।
 
फरारी के दौरान की शादी
एसपी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने हैदराबाद, कर्नाटक, बेंगलुरु सहित कई स्थानों पर फरारी काटी। इसके बाद गांव पाटन तहसील तुंगा जिला जयपुर में ईट के भट्टे पर काम करने आ गया। जहां अपनी पहचान छुपाते हुए काम करता रहा और उसके बाद शादी भी कर ली।
 
चुनिंदा पुलिसकर्मियों की गठित की टीम
फरार चल रहे सहयोगी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी अग्रवाला ने एएसपी प्रकाश चंद और सीओ विजय कुमार सांखला के सुपरविजन , एसएचओ करण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में चुनिंदा पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना और तकनीकी साधनों की मदद से टीम ने जयपुर में एक ईंट भट्टे से आरोपी को डिटेन कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें